इंदरगढ़। कचाटीपुर के सरदार पटेल इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को दौड़, भाला फेंक और कबड्डी का आयोजन हुआ। भाला फेंक में धीरेंद्र और दौड़ में तान्या ने बाजी मारी।
शनिवार को सरकार पटेल इंटर कॉलेज में चल रहे दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन प्रधानाचार्य अमर सिंह चौहान ने किया। इस दौरान सीनियर वर्ग में भाला फेंक प्रतियोगिता में इंटर के धीरेंद्र प्रताप ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में हाईस्कूल के फैजल प्रथम आए। वहीं, सीनियर वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में इंटर के छात्रों ने पहला स्थान जीता। जूनियर वर्ग में कक्षा 10 की छात्राओं ने बाजी मार कर पहला स्थान हासिल किया। सीनियर वर्ग की ऊॅची कूद में इंटर के रोहित प्रथम, उदय शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग की 400 मीटर दौड़ में कक्षा नौ की तान्या प्रथम, साक्षी द्वितीय और ललिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, राजीव कटियार, ज्ञानेंद्र सिंह, आकांक्षा वर्मा समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।