फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dharna to start cancer and cardiology hospital

Kannauj News: कैंसर व कार्डियोलॉजी अस्पताल शुरू कराने के लिए धरना

Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Thu, 06 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Dharna to start cancer and cardiology hospital
तिर्वा। मेडिकल कॉलेज में बंद पड़े कैंसर व कार्डियोलॉजी अस्पताल को शुरू कराने के लिए एक बार फिर से आवाज बुलंद हुई है। सपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को धरना-प्रदर्शन कर प्राचार्य से संचालन करने की मांग की है। बाकायदा प्रदर्शन में सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए कॉलेज प्रशासन से जल्द से जल्द शुरू कराने के लिए ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन




सपा नेता नवाब सिंह यादव की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओ ने कैंसर हॉस्पिटल के बाहर बैठकर धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कैंसर समेत कॉर्डियोलॉजी को शुरू कराने की मांग की। सपा नेता नवाब सिंह यादव ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा. सीपी पाल को ज्ञापन देते हुए मांग की कि बंद पड़े कैंसर व कार्डियोलॉजी को जल्द से जल्द शुरू कराया जाए, जिससे जनपद समेत अन्य जनपद के मरीजों को बाहर न जाने पड़े। उन्होंने सरकार पर कन्नौज जनपद के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए बताया कि सात साल से भवन तैयार है। सरकार की अनदेखी के चलते करोड़ों रुपये की लागत से बने भवन जंग खा रहे हैं। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए बताया कि जो मेडिकल कॉलेज बने हुए हैं, उनको पूर्ण रूप से संचालित नहीं कर पा रहे हैं और हर जिले में मेडिकल कॉलेज खोलने की बात कर रहे हैं।
विज्ञापन

प्राचार्य डा. सीपी पाल ने बताया कि जल्द ही कैंसर हॉस्पिटल का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके संचालन के बाद कॉर्डियोलॉजी अस्पताल को शुरू कराने के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस मौके पर अवनीश यादव, शनि यादव, राजू नागर, दिलशाद हुसैन, इंद्रेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed