{"_id":"6990c7c49990a625640daa34","slug":"dhaba-worker-steals-and-runs-away-owner-files-fir-kannauj-news-c-214-1-knj1006-144727-2026-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: ढाबा कर्मी चोरी कर भागा, मालिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: ढाबा कर्मी चोरी कर भागा, मालिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी
विज्ञापन
कन्नौज। पाल चौराहे पर स्थित नमस्कार ढाबा में काम करने वाले एक कर्मचारी पर लाखों रुपये के जेवर चोरी करने का आरोप लगा है। ढाबा संचालक गौरव तिवारी ने पुलिस में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
घटना 12 फरवरी की रात की बताई जा रही है। ढाबा संचालक गौरव तिवारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में बताया कि उन्होंने छह माह पूर्व हरदोई के थाना बिलग्राम निवासी रामगोपाल को काम पर रखा था। रामगोपाल ढाबे के ऊपर दूसरी मंजिल पर बने आवास में ही रहता था जहां ढाबा संचालक का परिवार भी रहता है। आरोप है कि 12 फरवरी की रात को गौरव तिवारी ने रामगोपाल को दूसरी मंजिल पर अलमारी खोलकर जेवर चुराते हुए रंगे हाथों पकड़ा। शोर मचाने पर आरोपी रामगोपाल मौके से भागने में सफल रहा।
ढाबा संचालक के अनुसार चोरी हुए जेवरों की कीमत लाखों रुपये में बताई जा रही है। गौरव ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।