{"_id":"57e184594f1c1b4f1da82a16","slug":"dhaba-owner-to-protest-the-assault-off-the-market","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा मालिक से मारपीट के विरोध में बाजार बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा मालिक से मारपीट के विरोध में बाजार बंद
अमर उजाला/कन्नौज
Updated Wed, 21 Sep 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
तेराजाकेट का बंद बाजार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढाबा मालिक व उसके रिश्तेदारों से मारपीट के विरोध में मंगलवार को तेराजाकेट का बाजार बंद रहा। व्यापारी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते रहे। लेकिन पुलिस के लचल रवैये के चलते देर शाम तक आरोपी पकड़ा नहीं जा सका। वहीं पुलिस भी मामले में चुप्पी साधे हुए है। इससे व्यापारी, दुकानदारों को न्याय मिलने की आस धूमिल हो रही है।
सोमवार की रात तेराजाकेट के सुभाष बाथम ढाबे पर खाने के पैसे को लेकर हुए विवाद में दबंग ग्राहक अदमापुर निवासी बउआ यादव ने ढाबा मालिक, बहनोई वीरपाल व उसके भांजे राजीव की पिटाई कर दी थी। शाम को ढाबा मालिक के शिकायत करने पर सराय प्रयाग पुलिस ने ढाबे मालिक को सुबह आने की बात कह चलता कर दिया था।
मंगलवार सुबह तक पुलिस का ढुलमुल रवैया देख ढाबा संचालक के पक्ष में न्याय की मांग को लेकर कस्बे के दुकानदारों व व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर दिए। इससे स्थानीय लोगों को जरूरत की चीजों के लिए भटकना पड़ा।