फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dhaan khareed: pachaas pheesadee kisaanon ko hee ho saka bhugataan

धान खरीद: पचास फीसदी किसानों को ही हो सका भुगतान

Thu, 24 Dec 2020 12:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:08 AM IST
विज्ञापन
dhaan khareed: pachaas pheesadee kisaanon ko hee ho saka bhugataan
मंडी समिति के धान खरीद केंद्र पर लगे बोरे। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। निजी संस्थाओं के छह सरकारी धान खरीद केंद्रों ने समय बीतने के बाद भी पचास फीसदी किसानों को ही भुगतान किया है। बाकी किसान धान बेचने के बाद भुगतान के लिए भटक रहे हैं। अधिकारियों ने एक सप्ताह की हिदायत देते हुए शत-प्रतिशत भुगतान के लिए कहा है।
विज्ञापन

जिले में 33 धान खरीद केंद्र हैं। ज्यादातर केंद्र किसानों को समय से भुगतान नहीं कर रहे हैं। 72 घंटे में भुगतान करने का निर्देश होने के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है। इसी से किसानों के खाते में समय से धान खरीद का भुगतान नहीं पहुंच रहा। सबसे खराब हाल जिले के छह धान खरीद केंद्रों का है। नेफेड व एनसीसीएफ के छह केंद्रों को सात दिन में भुगतान करने के आश्वासन पर तीन दिन बंद करने के बाद खोला गया। सात दिन में किसानों का भुगतान खाते में भेजने के कड़े निर्देश दिए गए थे। जिस समय इन केंद्रों पर धान खरीद पर रोक लगाई गई, उस समय तीस फीसदी किसानों को ही भुगतान हो सका था। करीब 200 किसानों का भुगतान नहीं हुआ था। दबाव के बाद अब तक 50 फीसदी किसानों को भुगतान किया जा सका है। 50 फीसदी किसान भुगतान के लिए अब तक भटक रहे हैं। यह कभी केंद्र प्रभारी तो कभी अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। इनका भुगतान एक करोड़ रुपये से अधिक है। इस वजह से एजेंसी इस धनराशि को एक साथ किसानों के खाते में नहीं भेज रही है।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी समरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि जिले में छह केंद्रों पर धान खरीद का भुगतान फंसने की बात सामने आई है। इन केंद्रों के अधिकारियों को एक सप्ताह का समय देते हुए भुगतान कराया जा रहा है। जल्द ही किसानों की समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। इसके बाद प्रयास होगा कि किसानों को धान खरीद का भुगतान निर्धारित समय में किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed