{"_id":"b12672e2fa269fc381c5f730d2b8f35f","slug":"dgme-also-reviewed-preparations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजीएमई ने तैयारियों की समीक्षा की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजीएमई ने तैयारियों की समीक्षा की
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
Updated Fri, 09 Oct 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजकीय मेडिकल कालेज में एमसीआई के होने जा रहे
विज्ञापन
संभावित विजिट को लेकर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा के महानिदेशक डा. वीएन
त्रिपाठी ने गुरुवार को मेडिकल कालेज का निरीक्षण करके तैयारियों की
समीक्षा की।
डीजीएमई गुरुवार की सुबह 10 बजे के करीब कालेज पहुंचे। यहां उन्होंने प्राचार्य डा. डीएस मर्तोलिया के साथ शैक्षणिक भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनाटामी, फिजियोलाजी, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबाइलाजी, सेक्शन देखते हुए मौजूद टीचरों की हाजिरी देखी। शैक्षणिक भवन में एमबीबीएस के स्टूडेंटस से भी रूबरू हुए।
बाद में उन्होंने शैक्षणिक भवन के तृतीय तल पर स्थित सेंट्रल लाइब्रेरी का निरीक्षण किया। लाइब्रेरी में एसी न होने पर एसी लगवाने का निर्देश दिया। बाद में उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, ओपीडी, जनरल वार्ड, ओटी, रेडियोलाजी, आईसीयू को देखा। इस दौरान सीएमएस डा. दिलीप सिंह, ब्लड बैंक इंचार्ज डा. एसके ध्रुव, डा. संजीव त्रिपाठी समेत कई डाक्टर मौजूद थे।