{"_id":"5dd6d8798ebc3e54e60cf73a","slug":"deyaree-sanchaalak-kee-baik-se-teen-laakh-kee-nagadee-paar-kannauj-news-knp527316898","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेयरी संचालक की बाइक से तीन लाख की नगदी पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेयरी संचालक की बाइक से तीन लाख की नगदी पार
विज्ञापन
गुरसहायगंज(कन्नौज)। बाइक की डिकी तोड़कर उसमें रखी तीन लाख की नगदी पार कर दी गई। कस्बे के जीटी रोड पर दिनदहाड़े हुई इस घटना से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की छानबीन की। सुराग नहीं लगा। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
कन्नौज कोतवाली के चांदापुर के महमूदगंज निवासी शशिराम यादव दूध डेयरी का संचालन करते हैं। वह क्षेत्र से दूध खरीद कर एक कंपनी को सप्लाई देते हैं। दूध लेने वाली कंपनी ने उनके खाते में पैसा भेजा था। गुरुवार दोपहर कस्बे के मुख्य चौराहे के निकट बैंक ऑफ इंडिया स्थित अपने खाते से उन्होंने तीन लाख रुपये निकालकर बाइक की डिकी में रख लिए। इसके बाद पावर हाउस के निकट स्थित एक नर्सिंग होम के बाहर बाइक खड़ी कर दी। वह अंदर एक परिचित से मिलने चले गए। इस बीच किसी ने बाइक का लॉक तोड़कर रुपयों भरा थैला पार कर दिया।
कुछ देर बाद शशिराम बाइक के पास आए तो डिकी खुली देखकर उन्हें शक हुआ। रुपयों भरा बैग गायब देख उनके होश उड़ गए। आसपास के लोगों से पूछताछ की तो डिकी से रुपये पार होने की जानकारी पर सनसनी फैल गई। सूचना पर कोतवाल नागेंद्र कुमार पाठक व कस्बा चौकी प्रभारी प्रेम सिंह मौके पर पहुंचे। इन्होंने घटना की छानबीन ली। काफी प्रयास के बाद भी टप्पेबाज का कोई सुराग नहीं लगा। शशिराम ने बताया कि बाइक की डिकी में तीन लाख रुपये रखे थे। यह किसी ने पार कर दिए। कोतवाली प्रभारी ने छानबीन के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।