{"_id":"68e55de9db34fc68f90ae465","slug":"devotees-danced-to-the-aarti-of-mother-ganga-on-sharad-purnima-kannauj-news-c-214-1-knj1008-138408-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: शरद पूर्णिमा पर मां गंगा की आरती पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: शरद पूर्णिमा पर मां गंगा की आरती पर झूमे भक्त
विज्ञापन
कन्नौज। शरद पूर्णिमा पर महादेवी घाट अलौकिक छटा बिखेर रहा था। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट की तरह जब पतित पावनी की आरती हुई तो 10 दिशाएं झूमने लगीं। हजारों लोगों ने जयकारे लगाकर पूरे वातावरण को भक्तिमय कर दिया। इससे पहले आयोजित भजन संध्या में मनमोहक भजनों की ऐसी बयार बही कि हर कोई आनंद के अथाह सागर में गोते लगाने लगा।
कान्यकुब्ज साथी संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में वाराणसी से आई टीम ने गंगा आरती कर लोगो को झूमने पर विवश कर दिया। कार्यक्रम में साहित्यिक, धार्मिक, राजनैतिक, व्यापारिक व पत्रकारिता क्षेत्र के प्रबुद्धजनों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छिबरामऊ विधायक अर्चना पांडेय ने कहा कि मां गंगा भारत की समृद्ध विरासत की प्रतीक हैं। यह आस्था के साथ देश की आर्थिक रीढ़ भी हैं। तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत ने कहा कि मनोज शुक्ला पत्रकारिता के साथ-साथ धार्मिक और सामाजिक कार्यों के लिए लोकप्रिय थे।
बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य ने कहा कि उनके द्वारा आयोजित परशुराम जयंती और तुलसी जयंती जैसे समारोह स्मरणीय हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष वीरसिंह भदौरिया, कांग्रेस प्रदेश सचिव विजय मिश्रा, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शरद मिश्रा कार्यक्रम में डॉ. मनोज शुक्ला के पुत्रों नितिन शुक्ला, सचिन शुक्ला, पुत्री पूजा दुबे ने अतिथियों व साधु संतों को स्मृति स्वरूप प्रतीक चिन्ह व उत्तरीय भेट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की पत्नी नेहा पाठक, भाई छोटू पाठक, अतर एशोसिएसन के जिलाध्यक्ष पवन त्रिवेदी, व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रामजी अग्रवाल, नमामि गंगे के जिला संयोजक अनिल द्विवेदी मनीषी, विद्यालय प्रबंधक अवधेश कुमार मिश्रा, प्रबंधक प्रदीप तिवारी, नितीश सक्सेना, आदेश नारायण सक्सेना आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन बाबा आनंदेश्वर धाम के मुख्य धर्माचार्य पंडित कौशल महाराज ने किया।
यादों में अवशेष पुस्तक का विमोचन
कन्नौज। कार्यक्रम में डॉ.मनोज कुमार शुक्ला की स्मृति में यादों में अवशेष पुस्तक का विमोचन किया गया। विमोचन के बाद अतिथियों को पुस्तक की प्रति वितरित की गई। पुस्तक में उनकी स्मृतियों से जुड़े संस्करण को पढ़कर सभी भाव विभोर दिखे।
डारे का आयोजन
कन्नौज। वरिष्ठ पत्रकार व समाजसेवी डॉ. शुक्ला की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर महादेवी गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम के समापन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें साधु संतों औऱ कन्याओं के बाद उपस्थित सभी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
-- -- -- -- --