{"_id":"5e4442d88ebc3ee609015343","slug":"devi-statue-found-in-foundation-excavation-in-school-kannauj-news-knp5442410106","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में नींव खुदाई में निकली देवी प्रतिमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में नींव खुदाई में निकली देवी प्रतिमा
विज्ञापन
स्कूल में खुदाई के दौरान निकली देवी प्रतिमा।
- फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए चल रही नींव खुदाई के दौरान 13 सेंटीमीटर ऊंची देवी प्रतिमा निकली। प्रधानाध्यापक ने पुरातत्व विभाग समेत बेसिक शिक्षा विभाग व तहसील प्रशासन को सूचना दी है। प्रतिमा को साफ करवाकर सुरक्षित रखवा दिया गया।
ब्लाक उमर्दा के प्राथमिक विद्यालय महसौनापुर में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण होना है। प्रधानाध्यापक वैभव राजपूत की देखरेख में नींव खुदाई का कार्य चल रहा है। बुधवार को खुदाई के समय 13 सेंटीमीटर ऊंची व 12 सेंटीमीटर चौड़ी देवी प्रतिमा निकली। प्रधानाध्यापक ने प्रतिमा को साफ करवाया। उन्होंने बताया कि प्रतिमा के साथ दो पुराने पत्थर भी निकले हैं। प्रतिमा काफी पुरानी लग रही है। स्कूल गांव के बाहर खेरे पर बना है।
प्रधानाध्यापक ने छात्रों को पुरातत्व से संबंधित जानकारी देकर जागरूक किया। पुरातत्व विभाग समेत बीएसए व एसडीएम को सूचना दी गई है। उम्मीद है कि गुरुवार को पुरातत्व विभाग की टीम गांव पहुंचेगी।