फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Development work stalled due to change of blocks of technical assistants

Kannauj News: तकनीकी सहायकों के ब्लॉक बदलने से विकास कार्य ठप

Tue, 13 Oct 2026 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Development work stalled due to change of blocks of technical assistants
कन्नौज। जिले में तकनीकी सहायकों के विकास खंड स्तर पर किए गए स्थानांतरण से ग्राम पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं। इससे नाराज प्रधान प्रशासकों ने सोमवार को डीएम से तबादला आदेश पर पुनर्विचार कर पूर्ववत विकास खंड में ही तैनाती बनाए रखने की मांग की है और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट रेशमा सहाय को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन


प्रधानों व प्रशासकों ने बताया कि जिले में कार्यरत सभी विकास खंडों के तकनीकी सहायकों के स्थानांतरण के दौरान जिला स्तर पर उनके सभी विकास खंडों में बदलाव कर दिया गया है। इस निर्णय से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन, तकनीकी जानकारी और कार्यों की निगरानी में व्यावहारिक कठिनाइयां उत्पन्न हो रही हैं। बीच सत्र में स्थानांतरण होने से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की प्रगति बेहद खराब हो रही है। मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास, मुख्यमंत्री आवास, पंचायत भवन, सीसी रोड, नाली-खड़ंजा, इंटरलॉकिंग जैसे कार्य तकनीकी सहायकों के भरोसे चलते हैं।
विज्ञापन

वहीं, एस्टीमेट बनाते हैं, माप-पुस्तिका भरते हैं और कार्यों की गुणवत्ता की निगरानी करते हैं। नए ब्लॉक में जाने से उन्हें स्थानीय परिस्थितियों, अधूरे कार्यों और गांव की भौगोलिक स्थिति की जानकारी नहीं है। प्रशासकों का कहना है कि विकास कार्यों की प्रगति की निरंतरता और सुचारु संचालन के लिए तकनीकी सहायकों का अनुभव और स्थानीय जानकारी बेहद जरूरी है। तबादले से इससे प्रभावित हो रही है। कई जगह फाइलें लंबित हैं और मजदूरों का भुगतान भी अटका है। जनहित और ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की सुचारु व्यवस्था को देखते हुए प्रशासकों ने मांग की कि स्थानांतरण आदेश पर पुनर्विचार कर यथासंभव पूर्व विकास खंड में ही तैनाती बनाए रखी जाए। इस दौरान प्रशासक प्रियांशु वर्मा, पंकज, रामश्री, राजेश, सर्वेश, बबलू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed