{"_id":"67e6ef0fe76bc38abc0c3b14","slug":"deputy-commissioner-arrived-to-investigate-the-rigging-kannauj-news-c-214-1-knj1005-127704-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: धांधली की जांच करने पहुंचे डिप्टी कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: धांधली की जांच करने पहुंचे डिप्टी कमिश्नर
Sat, 29 Mar 2025 12:18 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sat, 29 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
चपुन्ना। पंचायत चुनाव की सुगबुगाहट शुरू होते गांवों में आरोप-प्रत्यारोपों का दौर शुरू हो गया है। इलाके के गांव शिवसिंहपुर के प्रधान पर विकास कार्यों में धांधली का आरोप लगाते हुए शिकायत की गई थी। शिकायत पर शुक्रवार को पहुंचे डिप्टी कमिश्नर ने निरीक्षण किया। ग्रामीणों से मिलकर विकास कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रधान पर कई गंभीर आरोप लगाए।
सौरिख विकास खंड के शिवसिंहपुर गांव निवासी सदन कुमार ने सात जनवरी को मुख्यमंत्री योगी से शिकायत की थी। बताया कि प्रधान ने प्राथमिक विद्यालय की दीवार व लिंटर व पुराने खडंजे की ईंटों काे उखड़वाकर मकान का निर्माण करा लिया। गांव के ही धर्मपाल के दरवाजे पर लगे हैंडपंप को रिबोर दिखाकर दरवाजे पर लगा लिया। साथ ही गांव में बिछवाई गई सीसी सड़क भी मानक विहीन बनवाई गई है। कार्रवाई न होने पर ग्रामीण ने हेल्पलाइन नंबर पर भी शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि तत्कालीन पंचायत सचिव व अन्य अफसरों से जानकारी ली जाएगी। उसके बाद अग्रिम कार्रवाई होगी। मौजूद ग्रामीणों ने भी प्रधान पर तमाम आरोप लगाए हैं।