फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dense fog, visibility reduced to 50 to 100 meters.

Kannauj News: भीषण कोहरा, दृश्यता 50 से 100 मीटर तक

Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dense fog, visibility reduced to 50 to 100 meters.
कन्नौज। शहर में गुरुवार की सुबह घना कोहरा छाया रहा। कोहरे की चादर इतनी घनी थी कि दृश्यता 50 से 100 मीटर तक सिमट गई। इससे वाहन चालकों को धीमी रफ्तार में सफर करना पड़ा। हालांकि, दोपहर होते-होते मौसम ने करवट ली और हल्की-हल्की धूप खिलने लगी। उधर, मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सुबह कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन



जिले में बुधवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं न्यूनतम पारा नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह कोहरे की वजह से सर्दी तो बढ़ी पर लोगों ने बचाव के लिए अलाव का सहारा लिया। सूरज के निकलते ही कोहरा तो हट गया पर धूप कुछ खास असर नहीं दिखा सकी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह कोहरे की संभावना रहेगी। सुबह के समय हवा चलने से गलन और बढ़ गई। चाय की दुकानों और अलाव के पास लोगों की भीड़ देखी गई। खासकर बुजुर्गों और बच्चों पर सर्दी का असर ज्यादा दिखाई दिया।
विज्ञापन

चिकित्सकों का कहना है कि मौसम में लगातार बदलाव के कारण सर्दी, खांसी और बुखार जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। बीते दिनों से गीले पड़े कपड़े भी धूप निकलने के बाद सूखने लगे। बाजारों में भी दोपहर के समय रौनक बढ़ी और लोगों की आवाजाही सामान्य होती दिखी। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सुबह और रात के समय कोहरा बने रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आलू की फसल में लग रहा झुलसा
जिला कृषि रक्षा अधिकारी संतलाल गुप्ता ने बताया कि इस समय आलू की पछेती फसल में झुलसा नामक रोग लग रहा है। इस रोग में पौधों की पत्तियां किनारे से ऊपर की तरफ हल्की सी मुड़ने लगती हैं तथा किनारे से सूखने लगती हैं। सूखा हुआ भाग धीरे-धीरे कुरकुरा होने लगता है जिस को तोड़ने पर आसानी से टूट जाता है। इसकी रोकथाम करने के लिए बाजार में कई सारी दवाइयां व कवकनाशी उपलब्ध हैं। किसान आलू में झुलसा रोग लगने पर दवाइयों और कवकनाशियों में से किसी एक का प्रयोग करें। दवा के घोल के साथ स्टिकर अवश्य मिलाएं।

-----------------
अंधेरे व घने कोहरे में अंडरपास पर हादसों का अंदेशा

फोटो :19: तालग्राम-छिबरामऊ एक्सप्रेसवे अंडरपास। संवाद

तालग्राम। क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के अंडरपास पर रोशनी का इंतजाम नहीं है। रात में अंधेरा रहने व सर्दी के मौसम में कोहरा पड़ने पर यहां रेडियम रिफ्लेक्टर न लगे होने से हादसे का खतरा और बढ़ गया है। क्षेत्रीय लोगों ने अंडरपासों पर लाइटें लगवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने मधुवन मिश्रा, रितेश, केशरीलाल आदि ग्रामीणों ने बताया कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे तालग्राम-छिबरामऊ मार्ग, कोहटिया, गोवा, रनवां समेत कई अंडरपासों पर लाइटें नहीं लगीं हैं। दूसरी ओर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस ने यहां अंडरपासों पर सीसीटीवी लगवाए गए हैं। मेंटीनेंस कंपनी के मैनेजर राजेंद्र सिंह ने बताया कि यूपीडा की तरफ से अंडरपासाें पर लाइटें लगवाने का सर्वे कराया गया है। जल्द लाइटें लग जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed