{"_id":"61462a128ebc3e1472534e76","slug":"dengue-did-not-stop-22-positive-in-elisa-test-kannauj-news-knp652995723","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं थमा डेंगू, एलाइजा जांच में 22 पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं थमा डेंगू, एलाइजा जांच में 22 पॉजिटिव
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वार्ड में भर्ती बुखार के मरीज।
- फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिले में डेंगू थम नहीं रहा है। एलाइजा जांच में 22 पॉजिटिव मिले हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को 30 मरीजों की डेंगू जांच की गई। इनमें सात पॉजिटिव हैं। अब इन मरीजों की एलाइजा जांच कराई जाएगी। इसके बाद डेंगू घोषित किया जाएगा। डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए 25 गांवों में स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगा कर बीमार लोगों को उपचार देने का दावा किया है।
जिले में हर दिन जांच में डेंगू के रोगी मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए जा रहे उपचार से लोग ठीक भी हो रहे हैं। डेंगू और बुखार की चपेट में आने से मरीजों की प्लेटलेट्स कम हो जाती हैं। इस खौफ में मरीज कानपुर या निजी अस्पताल में उपचार लेने भागते हैं। एक के बाद एक मरीज डेंगू की चपेट में आ रहे हैं। बुखार भी चरम पर है। वायरल फीवर के चलते गरीब मरीज घरों में लेट कर उपचार ले रहे हैं। कुछ मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। जिला अस्पताल में शनिवार को वायरल फीवर के छह मरीज भर्ती होकर उपचार लेते दिखे।
यहां लगे स्वास्थ्य कैंप
सीएमओ डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर शहर के मोहल्ला काजीपुरा टीला, लुधपुरी, अनंदीपुर्वा, मियांगंज, हौदापुर्वा, कनपटियापुर, मढ़हरपुर, ढहलेपुर, मोचीपुर, आकिलपुर, सद्दूपुर, तेरामल्लू, दाईपुर, उग्गापुर्वा, पंचमपुर्वा, तिखवा, जिंदापुर्वा, ठठिया, सिकंदरपुर, जगतापुर, इंदरगढ़, इस्माइलपुर, रनवां, उदरा, नगला गंग में कैंप लगा कर मरीजों को उपचार दिया गया।
विज्ञापन
इन गांवों और मोहल्लों में निकले 22 डेंगू मरीज
शनिवार को एलाइजा जांच रिपोर्ट में 22 मरीज डेंगू के मिले हैं। यह शहर के मोहल्ला काजीपुरा टीला, काजीटोला, लुधपुरी, सरायमीरा, शेखाना, गांव हौदापुरर्वा, मियांगंज, तेरामल्लू, ठठिया, आकिलपुर, पांडेयपुर्वा, जसौली के हैं।
स्वास्थ्य विभाग का दावा
- अब तक मिले बुखार पीड़ित: 4360
- अब तक मिले डेंगू पीड़ित: 173
- डेंगू के एक्टिव केस: 85
- अस्पताल में भर्ती डेंगू मरीज: 22
- होम आइसोलेशन में एक्टिव बुखार पीड़ित: 63