कन्नौज। डेंगू रोगियों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार को डेंगू के तीन और मरीज मिले हैं। जिला अस्पताल में हुई जांच में अब तक 21 मरीजों में डेंगू के लक्षण मिल चुके हैं। यह रोगी नर्सिंग होम में इलाज करा रहे हैं।
शनिवार को हरदोई निवासी सबीना, नसरापुर निवासी अंकित, मधुपुर निवासी फैय्याज के खून की जांच की गई। इन तीनों में डेंगू के लक्षण की पुष्टि हुई है। इससे पहले डेंगू के 21 मरीज मिल चुके हैं। 14 मरीजों का राजकीय मेडिकल कालेज से एलाइजा टेस्ट कराया जा चुका है। इसमें भी डेंगू पॉजटिव निकला है। पैथोलॉजिस्ट आरडी यादव ने कहा कि डेंगू के मरीज लापरवाही न बरतें। जिला अस्पताल में इलाज की सुविधा उपलब्ध है।