फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   demostration,nirast,kannauj news,chakbandi,memorandum

कन्नौज : भगवंतपुर के ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर की चकबंदी निरस्त की मांग

Thu, 25 Aug 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
demostration,nirast,kannauj news,chakbandi,memorandum
फोटो 24सीएचबीपी55आर: तहसीलदार राजू कुमार को ज्ञापन सौंपते भगवंतपुर के ग्रामीण। संवाद - फोटो : CHIBRAMAU
छिबरामऊ। ग्राम सभा भगवंतपुर में चल रही चकबंदी प्रक्रिया निरस्त कराने के लिए ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया। नारेबाजी के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को ग्रामसभा भगवंतपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष गौरव यादव एडवोकेट के नेतृत्व में तहसील परिसर पहुंचे 100 से अधिक ग्रामीणों ने चकबंदी विभाग के अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाया। अफसरों के खिलाफ नारेबाजी कर चकबंदी प्रक्रिया निरस्त करने की मांग की। तहसीलदार राजू कुमार को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसमें कहा कि हाईकोर्ट ने डीएम कन्नौज को पांच माह के अंदर धारा 6 (1) के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी चकबंदी विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों को गुमराह करके फार्म पर खातेदार का नाम लिखकर हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनार सिंह पाल, शुभम त्रिपाठी, देवेंद्र, हरिनाथ सिंह, शिवम कुमार, रामप्रकाश, सत्यदेव सिंह, अभिनंदन सिंह, विशंभर, कुलदीप तिवारी, कमलेश चंद्र, रामऔतार, इंद्रेश, संजय कुमार, देवेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed