{"_id":"614782568ebc3eb3b44da998","slug":"demonstration-of-villagers-on-filling-water-on-the-road-kannauj-news-knp6531850100","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर पानी भरने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर पानी भरने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
विज्ञापन
Demonstration of villagers on filling water on the road
- फोटो : CHIBRAMAU
हसेरन। तीन दिन से हो रही बारिश से क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनगवां के ग्राम देकपुरवा में पानी भर गया। सड़क पर पानी भर जाने के कारण आवागमन भी बाधित हो गया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासन से पक्की सड़क बनवाने की मांग की है।
देकपुरवा गांव के लोगों ने रविवार को जलभराव को लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क न होने के कारण उनको पानी में घुसकर निकलना पड़ता है। बताया कि कुछ दिनों से हो रही बारिश से सड़क तालाब में तब्दील हो गई है। निकास न होने के कारण पूरे गांव में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों को देवस्थान पर जाने के लिए भी पानी में घुसना पड़ता है। जलभराव से बीमारी फैलने की आशंका है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में सड़क बनवाए जाने की मांग की है। इस दौरान राम निवास, शिव कुमार, ओमप्रकाश, शीला देवी, जय देवी, राधा देवी, जमुना देवी, अंजलि, सावित्री, नीरज, गीता, सोनी, बलराम, मुलायम, लालाराम व श्याम सुंदर सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।