{"_id":"64e10a9a8c32f4d821003404","slug":"demand-to-replace-three-year-old-unusable-smartphone-kannauj-news-c-214-1-knj1003-1894-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन साल पुराने अनुपयोगी स्मार्टफोन बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन साल पुराने अनुपयोगी स्मार्टफोन बदलने की मांग
Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Sun, 20 Aug 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। लेखपालों ने तीन साल पहले दिए गए स्मार्टफोन को अनुपयोगी बताते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय में जमा कराए जाने की मांग की।
लेखपाल संघ के अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि तीन साल पहले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत क्राप कटिंग के लिए लेखपालों को स्मार्टफोन उपलब्ध कराया गया था। लगभग सभी लेखपालों के पास मौजूद स्मार्टफोन पुराने होने के साथ ही अनुपयोगी हालत में है, जिन्हें कभी भी खोने की संभावना बनी रहती है। ऐसी स्थित में लेखपाल उत्पीड़ात्मक कार्रवाई से आशंकित है। साथ ही लेखपालों की अत्यधिक कम संख्या, संसाधनों का अभाव और कार्य की अधिकता को देखते हुए लेखपालों को एग्रो स्टेक सर्वे के कार्य से मुक्त किया जाए। नायब तहसीलदार ने लेखपालों को आश्वस्त किया कि उनकी मांग उच्चाधिकारियों तक पहुंचाकर समस्या का निराकरण कराने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर मंत्री प्रभात यादव, विवेक सोनी, नितिन यादव, अनीस इदरीसी, गौरव राजपूत आदि मौजूद रहे।