फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand to demolish the church being built in Kanpur Dehat

Kannauj News: कानपुर देहात मेंं बन रहे चर्च को गिराने की मांग

Mon, 26 Jun 2023 11:47 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Mon, 26 Jun 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Demand to demolish the church being built in Kanpur Dehat
तिर्वा। कानपुर देहात क्षेत्र में शिक्षण संस्थान में हो रहे चर्च निर्माण को लेकर बजरंग दल कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। निर्माण कार्य बंद कराने के लिए बजरंग दल के सदस्यों ने मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन एसडीएम को दिया।
विज्ञापन

बजरंग दल के प्रदेश संगठन के आह्वान पर तिर्वा बजरंग दल के सदस्यों ने सोमवार को एसडीएम पवन कुमार मीणा को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देते हुए बताया कि कानपुर देहात के अकबरपुर तहसील में ईसाई मिशनरी शिक्षण संस्थान की आड़ में चर्च का निर्माण कराया जा रहा है। कई बार बजरंग दल ने कानपुर प्रशासन को अवैध चर्च निर्माण के लिए अवगत कराया। प्रशासन की जानकारी के बाद भी चर्च का निर्माण धीरे-धीरे पूरा हो रहा है। बताया कि चर्च निर्माण के बाद हिंदू समाज के लोगों के लिए खतरा हो सकता है। वह लोग प्रलोभन देकर धर्मांतरण का भी प्रयास कराने का काम करेंगे। उन्होंने उसे जल्द ही गिराए जाने की मांग की है। इस मौके पर उमेश बाजपेयी, चेतन बंजरगी, अंश शर्मा, सोनू राजपूत, प्रबल राजपूत, अभिषेक चौहान समेत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed