{"_id":"6490a416e84a3b908c0894a4","slug":"demand-to-ban-the-operation-of-aadi-purush-film-kannauj-news-c-12-1-294036-2023-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: आदि पुरुष फिल्म के संचालन पर रोक लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: आदि पुरुष फिल्म के संचालन पर रोक लगाने की मांग
Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
छिबरामऊ। फिल्म आदि पुरुष पर हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाते हुए इसके संचालन पर रोक लगाने की मांग की है। विश्व हिंदू परिषद ने इस संबंध में एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है।
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष विजय सिंह चौहान के नेतृत्व में सोमवार को पदाधिकारियों ने एसडीएम अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा गया कि फिल्म आदि पुरुष में प्रभु श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण जी व हनुमान जी को धर्मग्रंथों के इतर काल्पनिक, भद्दे वस्त्रों व भाषा शैली के साथ दिखाकर अपमानित किया गया है। इससे सनातन धर्म का अपमान और दुनिया भर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुईं हैं। फिल्म के संचालन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए और निर्माता, निर्देशक व कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर जनपद कन्नौज के सिनेमाघरों में लगी फिल्म को तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए। इस दौरान संजय भदौरिया, मिलन शुक्ला, उमेश बाजपेयी, दीपक दुबे भी मौजूद रहे।