फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Demand compensation for road blockades

मुआवजे की मांग के लिए सड़क जाम की

Tue, 05 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Tue, 05 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Demand compensation for road blockades

बेवर से जलालाबाद तक खोदी जा रही नहर में सैकड़ों

विज्ञापन
बीघा खेत चले जाने से परेशान किसानों ने भाकियू के बैनर तले ग्राम नथा नगला के सामने तालग्राम रोड पर प्रदर्शन करते हुए रोड जाम कर दिया।

किसान नहर खुदाई में जा रही जमीन के मुआवजे की मांग कर रहे थे। लगभग 1400 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट के तहत बेवर से जलालाबाद तक नहर खोदने का कार्य क्षेत्र में चल रहा है। काफी चौड़ाई में खोदी जा रही इस नहर में क्षेत्र के कई ग्रामों के किसानों की जमीन जा रही है।

जमीन जाते देख परेशान किसानों ने सोमवार को भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष गंगाचरन यादव के नेतृत्व में तालग्राम रोड पर ग्राम नथा नगला के सामने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। किसानों के प्रदर्शन से आवागमन अवरुद्ध हो गया।

किसानों का कहना था कि प्रदेश सरकार के इस प्रोजेक्ट में सैकड़ों किसान भूमिहीन हो रहे हैं। ऐसे में सरकार 11 लाख रुपये प्रति बीघा के हिसाब से मुआवजा दे और प्रत्येक पीड़ित परिवार के एक सदस्य को नौकरी की व्यवस्था करे। किसानों ने चेतावनी दी कि वह लोग जिलाधिकारी का भी घेराव करेंगे। प्रदर्शन के दौरान क्षेत्र के ग्राम कसावा, नथा नगला, नगला बलदेव, रूपपुर, चमननगरिया, भावलपुर सहित कई गांवों के किसान मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed