फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   delivery in Bolero, hope and will be questioned by staff nurses

बोलेरो में प्रसव, आशा और स्टाफ नर्स से होगी पूछताछ

Mon, 29 Aug 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/कन्नौज
अमर उजाला/कन्नौज Updated Mon, 29 Aug 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
 delivery in Bolero, hope and will be questioned by staff nurses
नवजात शिशु - फोटो : Getty
प्रसव के लिए अस्पताल आते समय गर्भवती ने बोलेरो में ही नवजात को जन्म दे दिया। प्रसूता की हालत बिगड़ने पर ठठिया के स्वास्थ्य कर्मचारियों ने उसे जिला अस्पताल भेजा लेकिन एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी सीएमओ ने मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। जानकारी के मुताबिक ठठिया थानाक्षेत्र के फुलवारी गांव निवासी अरुण कुमार की पत्नी मायावती को रविवार को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन


आनन फानन में अरुण कुमार गांव की आशा रेखा को साथ लेकर ठठिया के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र जा पहुंचा। यहां पर गर्भवती मायादेवी की हालत अचानक बिगड़ने लगी। तभी स्टाफ के कर्मचारियों ने जिला अस्पताल ले जाने सलाह दी। अस्पताल से एंबुलेंस न मिलने पर पति अरुण कुमार व आशा रेखा उसे प्राइवेट गाड़ी (बोलेरो)से जिला अस्पताल ला रहे थे। तभी मानीमऊ के पास गर्भवती ने नवजात कन्या को जन्म दे दिया। परिजनों ने ठठिया स्वास्थ्य केंद्र पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इस संबंध में प्रभारी सीएमओ डा. एके पचौरी ने बताया कि गर्भवती महिला को एंबुलेंस न मिलना व स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही होने की जांच कराई जाएगी। मामले में दोषी पाए जाने पर विभागीय कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed