फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deliberations on innovative research and treatment methods in the field of psychiatry.

Kannauj News: मनोचिकित्सा क्षेत्र में नवीन शोध एवं उपचार पद्धतियों पर विचार-विमर्श

Tue, 01 Sep 2026 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Deliberations on innovative research and treatment methods in the field of psychiatry.
कन्नौज। डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर राजकीय मेडिकल कॉलेज के कंसल्टेंट मनोचिकित्सक डॉ. विवेक कुमार ने जयपुर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिरकत की। यह सम्मेलन 18वीं वर्ल्ड कांग्रेस ऑफ बायोलॉजिकल साइकियाट्री एवं 5वीं ग्लोबल कांग्रेस ऑफ बायोलॉजिकल साइकियाट्री कार्यशाला थी। यह आयोजन 27 से 30 अगस्त तक नोवोटेल होटल एवं कन्वेंशन सेंटर में हुआ। डॉ. विवेक कुमार ने तीन महत्वपूर्ण शैक्षणिक सत्रों में अपनी प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

इनमें फार्माकोलॉजिकल इमरजेंसीज और पेन-डिप्रेशन ओवरलैप विषय पर दो कार्यशालाएं शामिल थीं। उन्होंने बाइपोलर डिसऑर्डर में कैल्शियम चैनलोपैथीज की भूमिका पर आयोजित संगोष्ठी में भी प्रस्तुति दी। ये प्रस्तुतियां मेडिकल कॉलेज के मनोचिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. विपुल सिंह के मार्गदर्शन में दी गईं। सम्मेलन में देश-विदेश के मनोचिकित्सकों, शोधकर्ताओं और मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने भाग लिया। विशेषज्ञों ने न्यूरोसाइंस, साइकोफार्माकोलॉजी और मानसिक रोगों के आधुनिक उपचार से जुड़े विषयों पर अपने शोध एवं अनुभव साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed