फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Delhi Special Cell personnel came to pick up Bangladeshi infiltrators

Kannauj News: बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेने आए दिल्ली स्पेशल सेल के जवान

Tue, 30 Sep 2025 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
Delhi Special Cell personnel came to pick up Bangladeshi infiltrators
कन्नौज। शहर में पकड़े गए चार बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेने के लिए दिल्ली से स्पेशल सेल की टीम देर रात आ गई है। अब इनको दिल्ली के रोहिल्ला स्थित डिटेंशन सेंटर ले जाया जाएगा और पूछताछ की जाएगी। इसके बाद दूतावास के माध्यम से बांग्लादेश भेज दिया जाएगा। पुलिस को अब तक 12 बांग्लादेशी घुसपैठिए मिले हैं, जिनमें आठ को दिल्ली पुलिस पहले की ले जा चुकी है। दो शरणदाताओं को जेल भी भेजा जा चुका है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शेखपुरा में बीते 15 वर्षों से फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों की धरपकड़ के बाद जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। इतना ही नहीं जिम संचालक शहनवाज और उसके भाई ताजुद्दीन के संरक्षण में रह रहे इन घुसपैठियों के फर्जी दस्तावेज बनवाने का मामला भी सुखिर्याें में रहा है। पुलिस टीम अब पकड़े गए विदेशी नागरिकों के बैकग्राउंड की गहन जांच में जुटी है। अब तक इनके खिलाफ किसी प्रकार का आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस को नहीं मिला है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में हुई आपराधिक घटनाओं में इनकी संलिप्तता हो सकती है। वैसे वह यहां कबाड़ बीनने का काम करते थे। बांग्लादेशियों की गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सोमवार को शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक स्थलों पर इसको लेकर चर्चा तेज हो गई। खास तौर से राजनीतिक गलियारों में फर्जी वोट बढ़ाने के उद्देश्य से इन्हें संरक्षण देने की संभावनाओं पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि पुलिस रिकॉर्ड में अभी तक इनके नाम नहीं हैं, लेकिन लंबे समय से अवैध रूप से रह रहे इन विदेशियों के पीछे के नेटवर्क और मकसद को लेकर एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं। प्रशासन अब अन्य संदिग्धों की भी तलाश में जुट गया है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि स्पेशल सेल बांग्लादेशी घुसपैठियों को ले गई है। जिले में खुफिया तंत्र को सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed