{"_id":"69a48217697be9179c0ade63","slug":"delay-in-pond-beautification-worth-rs-11-crore-empty-pond-again-filled-with-water-kannauj-news-c-214-1-knj1008-145424-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: 11 करोड़ से तालाब सुंदरीकरण में देरी, खाली तालाब फिर पानी से लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: 11 करोड़ से तालाब सुंदरीकरण में देरी, खाली तालाब फिर पानी से लबालब
विज्ञापन
कन्नौज। जिला मुख्यालय के तीन प्रमुख तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम पिछड़ा हुआ है। शासन द्वारा 11 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत होने और मंत्री के निर्देशों के बावजूद दो माह से काम बंद है। कड़ी मशक्कत से खाली किए गए एक तालाब में फिर से पानी भर गया है, जिससे मेहनत और रकम बर्बाद हो रही है।
सदर विधायक असीम अरुण ने तालाबों का निरीक्षण कर तेजी से काम करने के निर्देश दिए थे। करीब तीन माह पहले कलक्ट्रेट व वन विभाग कार्यालय के सामने स्थित तालाब का पानी खाली किया गया था। हालांकि, कुछ दिन काम चलने के बाद इसे रोक दिया गया। अब आसपास के घरों का पानी आने से यह तालाब फिर से पानी से भर गया है। इस स्थिति से पानी निकालने में लगी मेहनत और धनराशि दोनों बर्बाद हो रही हैं। नगर के अकबरपुर सरायघाघ के तिर्वा सड़क स्थित धीराताल, कलक्ट्रेट सड़क वन विभाग कार्यालय के पास स्थित तालाब और कलक्ट्रेट कॉलोनी स्थित तालाब का सौंदर्यीकरण के लिए चयन किया गया है। इन तीनों तालाबों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित किया जाना था। योजना के तहत तालाबों के चारों ओर पाथवे, मार्ग प्रकाश, सजावटी व खुशबूदार पौधे और बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था की जानी थी। धीराताल में नौका भ्रमण का भी आनंद लिया जा सकेगा।
धीराताल ओवरफ्लो, घरों में जलभराव
तिर्वा सड़क स्थित धीराताल पूरी तरह भर चुका है। अधिकारियों की अनदेखी के कारण तालाब का पानी उफनकर सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है और आसपास के मकानों व खाली प्लॉटों में पानी भर गया है। लोगों को आवागमन में भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जलभराव के कारण तेजी से मच्छर पनप रहे हैं, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
वर्जन
तीनों तालाबों के सुंदरीकरण का काम सी एंड डीएस देख रही है। कार्यदायी संस्था के कार्यों की जल्द ही समीक्षा की जाएगी और सुंदरीकरण का काम निर्धारित समय में पूरा कराया जाएगा।
-देवेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी