फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   deepeeaaro kaaryaalay mein lage saphaee karmiyon par dhan vasoolee ka aarop

डीपीआरओ कार्यालय में लगे सफाई कर्मियों पर धन वसूली का आरोप

Thu, 16 Jan 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
deepeeaaro kaaryaalay mein lage saphaee karmiyon par dhan vasoolee ka aarop
कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी व संगठन के पदाधिकारी। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से नाराज सफाई कर्मचारियों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सांसद सुब्रत पाठक को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि डीपीआरओ कार्यालय में तैनात दो सफाई कर्मचारी वसूली कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज विभाग में सफाई कर्मी के रूप में तैनात कर्मचारियों ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। बाद में सांसद सुब्रत पाठक को ज्ञापन सौंपा। इसमें कहा कि डीपीआरओ कार्यालय में मनमानी की जा रही है। यहां कार्यरत सफाई कर्मचारी ब्रजेश कुमार व सुशील कुमार अन्य सफाई कर्मचारियों से वसूली कर रहे हैं। सफाई कर्मचारियों की कई स्थानीय मांगें लंबित पड़ी हैं। कर्मचारियों ने सांसद से मांग की है कि जिला पंचायत राज विभाग में हो रहे कर्मचारियों के उत्पीड़न की जांच कराई जाए। 18 नवंबर को कर्मचारियों के किए गए स्थानांतरण पर रोक लगाई जाए। कार्यालय में संबंद्ध सफाई कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्य ब्लाक क्षेत्र में किया जाए। कर्मचारियों के एरियर व डीए का भुगतान अति शीघ्र किया जाए। वेतन माह के प्रथम सप्ताह में दिया जाए। 10 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके कर्मचारियों को एसीपी का लाभ दिलाया जाए। कर्मचारियों की अधूरी सर्विस बुक पूर्ण कराई जाए। सफाई कर्मचारी बिल काउंटर का चार्ज मुन्नी देवी से हटाकर अन्य लिपिक को दिया जाए। इससे कि प्रति माह वेतन व अन्य समस्याओं का निस्तारण किया जा सके। अन्य कार्यालयों में संबंद्ध सफाई कर्मचारियों को राजस्व ग्राम में सफाई कार्य के लिए भेजा जाए। मृतक आश्रित सफाई कर्मचारियों को मृतक क्लेम दिलाया जाए। उनकी पेंशन चालू कराई जाए। मृतक देयकों का भुगतान कराया जाए।
विज्ञापन

इस मौके पर कर्मचारी संगठन के अशोक सविता, वीके वाल्मीकी, प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक वाल्मीकी, जिला महामंत्री बलवीर वाल्मीकी, रजनीश कुमार, सुभाष चंद्र समेत कई कर्मचारी कलक्ट्रेट में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed