{"_id":"6394d400e5860b1f570ec631","slug":"deed-of-land-for-perfume-park-will-be-done-soon-kannauj-news-knp73281317","type":"story","status":"publish","title_hn":"Perfume Park: पार्क के लिए भूमि का जल्द होगा बैनामा, किसानों को चार गुना दर पर मिलेगा मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Perfume Park: पार्क के लिए भूमि का जल्द होगा बैनामा, किसानों को चार गुना दर पर मिलेगा मुआवजा
Sun, 11 Dec 2022 04:13 PM IST
कानपुर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 04:13 PM IST
सार
कन्नौज का इत्र पार्क में जल्द ही खुशबू बिखेरने लगेगा। दरअसल, पार्क के लिए किसानों से अधिग्रहित भूमि का जल्द बैनामा होगा। इसके तहत किसानों को सर्किल रेट के चार गुना दर पर मुआवजा मिलेगा।
विज्ञापन
निर्माणाधीन पार्क कन्नौज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले में परफ्यूम पार्क के विस्तार के लिए किसानों की चिह्नित भूमि के बैनामा कराने के लिए यूपीसीडा के चेयरमैन और तहसील प्रशासन ने किसानों के साथ शनिवार को बैठक की। किसानों की भूमि अधिग्रहण करने पर सर्किल दर से चार गुना पैसा देकर उनसे पार्क के नाम बैनामा कराया जाएगा।
विज्ञापन
थाना ठठिया क्षेत्र के बलनापुर, पैथाना, अलीपुर और अहाना गांव के पास पड़ी सरकारी जमीन के साथ किसानों की जमीन लेकर इत्र व परफ्यूम उत्पादन के लिए पार्क निर्माण चल रहा। अभी तक 91 किसानों ने 92 बीघे जमीन का बैनामा नहीं किया।
विज्ञापन
यूपीसीडा के चेयरमैन ने तहसीलदार नवनीता राय के साथ मिलकर किसानों से बैठक की। तहसीलदार नवनीता राय ने बताया किकिसानों की भूमि 68 लाख हेक्टेयर की दर से किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। अधिकांश किसान पार्क के नाम जमीन का बैनामा करने को तैयार है। सोमवार से किसानों के बैनामा कराने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन