फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Decomposed body of missing youth found in maize field

संशोधति फाइल: लापता युवक का मक्का के खेत में मिला क्षत-विक्षत शव

Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 02 Jun 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Decomposed body of missing youth found in maize field
कन्नौज। सदर कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा के पास मक्का के खेत में 16 दिनों से लापता युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। शव को कुत्ते नोंच-नोचकर खा गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को शव के नाम पर सिर्फ कुछ हड्डियां मिली हैं। मामले की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। फॉरेसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्यों को जुटाया। पुलिस ने विधिक कार्रवाई के बाद शव को मोचर्री में रखवा दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की पाल चौराहा चौकी के पास एक मक्का के खेत में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेत की ओर गए लोगों ने एक शव को पड़ा देखा। स्थानीय लोगों ने आननफानन पुलिस को घटना की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. अरविंद कुमार, कोतवाल अजय कुमार अवस्थी व पाल चौराहा चौकी प्रभारी अरुण पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। कई दिन पुराना होने की वजह से शव पूरी तरह से सड़ चुका था। साथ ही कुत्ते शव को नोंच-नोचकर खा गए। शव से कुछ दूरी पर ही सिर पड़ा मिला। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहचान आसकरनपुरवा गांव निवासी संजय कटियार उर्फ नन्हे (40) के रूप में की। परिजनों के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। मौके पर पहुंची फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्यों को एकत्र किया।
विज्ञापन

-------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

18 मई से था लापता था संजय, 28 को दर्ज हुई थी रिपोर्ट
मां दर्शनी ने बताया कि बेटा संजय 18 मई की शाम से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। बेटा न मिलने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बताया कि पहले भी कई बार वह घर से गायब हो चुका था। कुछ दिनों वापस भी लौट आता था। इस बार उसके मौत की खबर मिली है। परिजनों ने 28 मई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
-----------------
शव से अलग मिला सिर, चप्पलें भी अलग थीं
मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की हालत देख हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मक्का के खेत में शव से कुछ दूरी पर सिर पड़ा था। जबकि उसकी चप्पलें अलग पड़ी हुई थीं। बताया जा रहा है कि संजय की पत्नी काफी समय पहले छोड़कर चली गई थी। पुलिस हर बिंदू पर जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed