{"_id":"63640b0200da3e471c7fe92f","slug":"death-sp-police-sucide-woman-kannauj-news-knp726412560","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी से शर्मसार होकर छात्रा की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़खानी से शर्मसार होकर छात्रा की आत्महत्या
विज्ञापन
गुरसहायगंज। छेड़खानी से आहत छात्रा ने घर में फंदा लगाकर जान दे दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। बीते कई दिनों से पड़ोसी युवक छेड़खानी कर छात्रा को परेशान कर रहा था। पुलिस से शिकायत करने पर असरदार लोगों ने समझौता कर दिया। इससे आरोपी बेखौफ होकर छात्रा से छेड़खानी कर रहा था।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में हाईस्कूल की 15 वर्षीय छात्रा ने गुरुवार को घर के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। छात्रा के पिता ने बताया कि तीन माह से गांव का युवक स्कूल आते-जाते समय रास्ता रोककर छेड़खानी करता था। 31 अक्तूबर की रात घर में घुसकर भी युवक ने बेटी से छेड़खानी की थी। उन्होंने जब इसकी शिकायत नौरंगपुर चौकी प्रभारी धीरज कुमार से की तो पुलिस ने दबिश दी थी। इसके बाद गांव के कुछ असरदार लोगों ने जबरिया समझौता करा दिया था।
गुरुवार की सुबह बेटी दुकान पर सौदा खरीदने जा रही थी तो आरोपी युवक ने कई ग्रामीणों के सामने हाथ पकड़ कर छेड़खानी कर दी थी। इससे क्षुब्ध होकर बेटी ने जान दे दी। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।