फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death outside the post

चौकी के बाहर मौत

Sat, 29 Apr 2017 12:32 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sat, 29 Apr 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
Death outside the post
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : Amar ujala

पड़ोसी से चल रहे विवाद को लेकर एक अधेड़ मानीमऊ चौकी पहुंचा, जहां उसकी हालत बिगड़ गई। वह बाहर पड़े तख्त पर लेट गया और ही देर बाद उसकी मौत हो गई। चौकी पुलिस ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव आनंदीपुरवा निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र का छह माह पहले पड़ोसी से विवाद हो गया था। जिसका सदर कोतवाली में मामला दर्ज हैं। विवाद के बाद वह बाहर चला गया था। इधर, दोनों पक्षों में कहासुनी जारी रही। सात दिन पूर्व गांव लौटने के बाद शुक्रवार को वह साइकिल सेे मानीमऊ पुलिस चौकी पहुंचा। चौकी प्रभारी के न मिलने वह चौकी से लगी चाय की दुकान के बाहर पड़ेे तख्त पर लेट गया। दोपहर करीब 12 बजे अचानक उसके पेट में दर्द होने लगा और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


स्थानीय दुकानदारों ने इसकी जानकारी चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों को दी। अधेड़ को शव को पुलिस जिला अस्पताल ले गई। जहां उसकी पत्नी को पुलिसकर्मियों ने बगैर पोस्टमार्टम कराए शव सौंप दिया। मृतक की पत्नी रामदुलारी ने बताया कि उसकी पति की पड़ोसी से मारपीट हो गई थी। तब से वह बाहर चले गए थे। सात दिन पूर्व घर लौटने के बाद चौकी गए थे। वहां उनकी मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि चौकी के पास चाय की दुकान पर एक अधेड़ की मौत हो गई थी। परिजनों द्वारा कानूनी कार्रवाई न करने का प्रार्थना पत्र लेने के बाद शव सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल
कन्नौज। फरियाद लेकर चौकी पहुंचे राजेंद्र की मौत के मामले में पुलिस ने पोस्टमार्टम कराना क्यों जरूरी नहीं समझा, ये किसी के गले नहीं उतर रहा। दबे जुबान से लोग कह भी रहे हैं कि राजेंद्र की मौत पेट में दर्द से हुई या फिर उसने विवाद के चलते परेशान उठाकर कोई कदम उठाया, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम होने पर हो सकती थी। कुछ लोग लू से मौत होने की बात भी कह रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed