{"_id":"66450bf25f84d415590d8b54","slug":"death-of-student-suffering-from-fever-for-last-three-days-kannauj-news-c-222-1-sknp1019-111408-2024-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: तीन से दिन से बुखार से पीड़ित छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: तीन से दिन से बुखार से पीड़ित छात्र की मौत
Thu, 16 May 2024 12:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Thu, 16 May 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
शमसाबाद। तीन दिन से बुखार से पीड़ित छात्र की नर्सिंग होम में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने घटना की जानकारी होने से इन्कार कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव नैगवां निवासी किसान देवेंद्र खेती करके परिवार की गुजर बसर करते है। उनका 12 वर्ष का पुत्र विशाल गांव के जूनियर हाईस्कूल मेंं कक्षा छह में पढ़ता था। तीन दिन पहले विशाल को बुखार आ गया। परिजनों ने विशाल को पास के एक डॉक्टर के यहां दवा दिलाई। मंगलवार की रात विशाल की तबीयत खराब हो गई।
परिजनों ने विशाल को कस्बे के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। देर रात विशाल की हालत खराब होने पर डॉक्टर ने रेफर कर दिया। परिजन विशाल को कादरीगेट थाना क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में लेकर गए। वहां इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। मां प्रेमलता व भाई दीपक दहाड़े मार कर रोने लगे।
परिवार के लोगों का कहना था कि विशाल पढ़ने में तेज था। परिजनों ने विशाल का ढाई घाट पर बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ बलराज भाटी ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई।