फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death of sick soldier, Khanpur immersed in grief

Kannauj News: बीमार जवान की मौत, गम में डूबा खानपुर

Fri, 06 Oct 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 06 Oct 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Death of sick soldier, Khanpur immersed in grief
सौरिख। खानपुर गांव निवासी भारतीय तिब्बत सीमा में ग्रेटर नोएडा में तैनात बीमार जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। पार्थिव शरीर गांव पहुंचने पर राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया ।
विज्ञापन



साैरिख थाना क्षेत्र के खानपुर गांव निवासी राकेश यादव (53) वर्ष 1991 में भारत-तिब्बत सीमा केंद्रीय पुलिस में भर्ती हुए थे। उनकी तैनाती 39 बटालियन ग्रेटर नोएडा में थी। जवान पिछले तीन वर्षों से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे। बुधवार को ड्यूटी के दौरान अचानक हालत बिगड़ने से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पार्थिव शरीर को शुक्रवार को गांव पहुंचा। एसडीएम उमाकांत तिवारी, सीओ दीपक दुबे, नायब तहसीलदार शिखर मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र प्रताप सिंह क्षेत्र के बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर जवान की शव यात्रा में शामिल हुए। राजकीय सम्मान के साथ सलामी देते हुए अंतिम संस्कार कराया गया। राकेश यादव चार भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके निधन से पत्नी श्यामा देवी, बेटी करीना यादव, बेटा अभिषेक यादव व माता दागश्री का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। इस दौरान प्रधान वीरपाल सिंह, चेयरमैन राहुल गुप्ता, लालू राजपूत, पूर्व सैनिक कर्मवीर सिंह यादव, प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह यादव, गोलू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




---------------------


जून में ड्यूटी पर वापस आया था जवान

परिजनों ने बताया की अंतिम बार जवान गांव में छह जून को घर आया था। 11 जून को ड्यूटी पर वापस चला गया था। मृतक जवान पत्नी समेत बेटी करीना यादव व बेटा अभिषेक यादव के साथ ग्रेटर नोएडा में सरकारी आवास में रहता था।



-----------------


10 सदस्यीय टीम ने दिया जवान को दिया गॉड आफ ऑनर

जवान के गांव में हुए अंतिम संस्कार के समय साथ आए इंस्पेक्टर जगन्नाथ सिंह, एसआई दीपक अग्रवाल, हवलदार आर तिस्मूर्ति, सोमनाथ मंडल, अमित पाल, सुरेंद्र कुमार, ऋषिपाल सिंह, सोनू धन्नर, पुष्पेंद्र सिंह, विश्वजीत बर्मल की टीम ने सलामी देते हुए गॉर्ड ऑफ ऑनर देते हुए अंतिम संस्कार कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed