फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death of an old man in the line of OPD

ओपीडी की लाइन में लगे वृद्ध की मौत

Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Death of an old man in the line of OPD
बृजनंदन लाल के परिजनों से जानकारी करती पुलिस। - फोटो : KANNAUJ
तिर्वा(कन्नौज)। मेडिकल कालेज की फ्लू ओपीडी में पर्चा बनवाने की लाइन में खड़े पूर्व शिक्षक की अचानक गिरने से मौत हो गई। इससे हड़कंप मच गया। कालेज प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

कस्बे के लोहिया नगर निवासी बृजनंदन लाल यादव(70) डीएन कालेज से सेवानिवृत्त हुए थे। वह बीमार थे। शुक्रवार को मेडिकल कालेज की फ्लू ओपीडी में दवा लेने के लिए पर्चा बनवाने वाली लाइन में खड़े थे। अचानक वह गिर पड़े। जब तक कर्मचारी उनके करीब पहुंचते, सांस उखड़ चुकी थी। लाइन में खडे़ वृद्ध की मौत से कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को बुलवाया।
विज्ञापन

सीएमएस डॉ. दिलीप सिंह ने बताया कि बृजनंदन लाल हार्ट और डायबिटीज के मरीज थे। परिजन शव लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed