{"_id":"631f73ae42bf044e83042c01","slug":"death-of-a-young-man-in-the-grip-of-high-tension-line-kannauj-news-knp717790441","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आए युवक की मौत
विज्ञापन
सौरिख। क्षेत्र के सराय कायम गांव में छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार को दौलताबाद चौकी के सराय कायम गांव निवासी अजय उर्फ ईशु (18) सुबह नौ बजे छत पर किसी काम से गया था। तभी छत के ऊपर से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। चीखपुकार सुनकर आए परिजन अजय को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक अजय उर्फ ईशु हाईस्कूल की परीक्षा पास कर भाइयों और पिता के साथ खेती का कार्य करता था। परिवार में मां श्री देवी, बड़े दो भाई जोगेंद्र, विजेंद्र और बहन राखी हैं। सभी की शादियां हो चुकी हैं। पिता भूप सिंह पाल का कहना है कि विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार लिखित में छत से गुजरी हाईटेंशन लाइन को हटाए जाने की शिकायत की थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इससे हादसे में बेटे की मौत हो गई।
--------
हाईटेंशन लाइन के नीचे बनाया था मकान
जेई सुनील कुमार ने बताया कि भूप सिंह ने हाईटेंशन लाइन के नीचे मकान बना लिया था। विभाग ने उन्हें मना भी किया था। इसके बाद भी उन्होंने मकान बना लिया था। अगर वह विभाग की बात मान जाते, तो यह हादसा नहीं होता।