{"_id":"64ad97fbc211422bb60bc016","slug":"death-of-a-young-man-carrying-kanwar-kannauj-news-c-214-1-knj1003-414-2023-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: कांवर लेकर जा रहे युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: कांवर लेकर जा रहे युवक की मौत
Tue, 11 Jul 2023 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
Updated Tue, 11 Jul 2023 11:27 PM IST
विज्ञापन
तिर्वा। कानपुर में हुए सड़क हादसे में कांवरिए की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। बिठूर गंगा घाट से जल लेकर खेरेश्वर मंदिर पर जल चढ़ाने कांवर लेकर जाते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। मंगलवार को शव घर आया तो परिवार में कोहराम मच गया।
तिर्वा कोतवाली के पचोर चौकी क्षेत्र के शिवपुर गांव निवासी हर्ष श्रीवास्तव (20) कानपुर में रहकर बीफार्मा की पढ़ कर रहा था। परिवार के मुताबिक सोमवार को कांवर लेकर बिठूर गंगा घाट से जल लेकर खेरेश्वर मंदिर चढ़ाने जा रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया। उसके साथी उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी हर्ष ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सड़क हादसे में मौत होने से परिजनों में कोहराम मचा है। मंगलवार की शाम शव घर आया तो गांव में मातम छा गया।