फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Death of a lineman

पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट से मौत

Sun, 23 Jul 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज
ब्यूरो, अमर उजाला कन्नौज Updated Sun, 23 Jul 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
Death of a lineman
घटना की जानकारी देते विद्युत विभाग के जेई करन सिंह। - फोटो : Amar ujala

शहर से शेषपुर जाने वाली 33 केवी लाइन पर काम रहे लाइनमैन की करंट लगने से मौत हों गई। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक लाइन का शटडाउन था, अर्थिंग की वजह से करंट आने से हादसा हो गया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा है।

विज्ञापन


शनिवार रात 9 बजे के करीब शेषपुर उपकेेंद्र को जाने वाली 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई। जेई करन सिंह ने शटडाउन लेकर संविदा पर तैनात तीन लाइनमैनों को अलग-अलग पोल पर चढ़ा दिया। कस्बा विशुनगढ़ निवासी लाइनमैन सर्वेेश शाक्य (30) पुत्र श्रीराम शाक्य ग्राम अहिरुआ राजारामपुर के सामने पोल पर चढ़कर जंफर बांध रहा था, उसी समय उसे करंट का जोरदार झटका लगा और वह नीचे आ गिरा। जेई और साथी लाइनमैन सुभाष पुत्र दृगपाल निवासी बरबारी एवं अखिलेश पुत्र राजकुमार निवासी बखरिया सर्वेश को नगला दिलू स्थित सौ शैय्या अस्पताल लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


जेई करन सिंह का कहना है कि उन्होंने 220 केवी विद्युत उपकेंद्र से शटडाउन लिया था। रास्ते में कहीं 11 हजार की क्रास लाइन की अर्थिंग की वजह से यह हादसा हो गया। मृतक की पत्नी मंजोदेवी का रो-रोकर बुरा हाल था। पिता श्रीराम शाक्य ने बताया कि सर्वेश की शादी 10 साल पहले हुई थी, उसके चार छोटे बच्चे हैं, जिनमें 8 वर्षीय बेटा कृष, 6 वर्ष का गोल्डी, 4 वर्ष की बेटी कृतिका और 8 माह का बेटा नंदन है। मृतक की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है। विद्युत विभाग ने मामले की सूचना पुलिस को दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं जिम्मेदार
शटडाडन के बाद करंट लगना गंभीर मामला है, इसकी जांच कराई जाएगी। बरसात की वजह से पोल या तारों में अर्थिंग आना स्वाभाविक है। लाइनमैन संविदा पर तैनात था, उसके आश्रितों को विभागीय नियमानुसार और शासनादेश के आधार पर मुआवजा दिलाया जाएगा। संविदा पर तैनाती से पहले ठेकेदार बीमा भी करवाता है। इसका लाभ भी मृतक के परिजनों को दिलवाया जाएगा।
- सुभाषचंद्र सचान, एक्सईएन छिबरामऊ

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed