फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deadly attack on wife, mother-in-law and brother-in-law with scabbard

Kannauj News: पत्नी, सास और साले पर खुरपी से किया जानलेवा हमला

Sat, 02 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Sat, 02 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on wife, mother-in-law and brother-in-law with scabbard
कन्नौज। पत्नी को विदा कराने पहुंचे दामाद ने सास पर खुरपी से जानलेवा हमला बोल दिया। बचाने आई पत्नी व साले को भी घायल कर दिया। भागने के प्रयास में दामाद ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर सास, पत्नी और साले को कानपुर रेफर कर दिया गया जबकि दामाद को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पति की आए दिन की पिटाई से परेशान होकर पत्नी मायके आई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन




सदर कोतवाली क्षेत्र के देवधरापुर गांव निवासी सीमा की शादी चार साल पहले इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के रामपुर मझिला निवासी पिंटू के साथ हुई थी। आरोप है कि पिंटू अक्सर पत्नी के साथ मारपीट करता था। इससे परेशान होकर वह अपने एक साल के बच्चे के साथ मायके आ गई थी। शुक्रवार की शाम दामाद पिंटू पत्नी सीमा को विदा कराने के लिए ससुराल पहुंचा। वहां सास ममता ने बेटी के साथ मारपीट करने की बात कहते हुए विदा करने से मना कर दिया। गुस्साए दामाद ने खुरपी से सास पर जानलेवा हमला बोल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी। मां को लहूलुहान देखकर बचाने आई सीमा और भाई गोल्डी पर भी दामाद ने खुरपी से हमला कर दिया। हमले में तीनों बुरी तरह घायल हो गए। इसी दौरान भागने के प्रयास में पिंटू ने ससुराल की दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी। इससे वह नीचे गिरकर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पाल चौराहा चौकी पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चारों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सीमा, ममता और गोल्डी को कानपुर रेफर कर दिया जबकि दामाद पिंटू को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस इस मामले में जांच कर कार्रवाई की बात कर रही है। विकास ने बताया कि जीजा घर पर आए और हमला कर दिया। उनको जो मिला उसनक मां, बहन व भाई पर हमला कर दिया।
विज्ञापन



------------------
विवाद बढ़ने पर पुलिस ने कराया था शांत
ससुराल में पत्नी, सास और साला पर हमला से पहले पुलिस के पास मामला पहुंचा था। ससुराल में दामाद बच्चे को साथ ले जाने की जिद करने लगा तो विवाद हो गया। मामला बढ़ने पर पिंटू के ससुराली पक्ष पाल चौराहा पुलिस चौकी पहुंचेे। दोनों पक्ष की बात सुनकर पुलिस ने समझा-बुझाकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। वापस होने के बाद देर रात दोबारा सास और पत्नी से उसका विवाद हो गया और उसने तीनों पर खुरपी से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed