फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Deadly attack on a young man for opposing road construction on private land

Kannauj News: निजी जमीन पर सड़क निर्माण का विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला

Fri, 02 Jun 2023 11:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 02 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Deadly attack on a young man for opposing road construction on private land
छिबरामऊ। जिला पंचायत अध्यक्ष के पति के साथ कई लोगों ने कल्यानपुर गांव में धावा बोल दिया। ग्राम पंचायत की ओर से गांव में बनवाए जा रहे स्नानघर की बाउंड्री को तोड़ दिया गया। इसके बाद निजी जमीन पर सड़क का निर्माण करने लगे, इसका विरोध करने पर युवक पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम कल्यानपुर निवासी आनंद शुक्ला ने बताया कि दो जून की सुबह वह जमीन व खेत देखने जा रहे थे। तभी रास्ते में जिला पंचायत की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा था। ठेकेदार की ओर से जबरन खेत में सड़क डाली जा रही थी। विरोध करने पर वहां पर मौजूद जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ओमकार शाक्य 200 लोगों के साथ मौजूद थे। जिपं अध्यक्ष पति के कहने पर उन लोगों ने उस पर जान से मारने की नीयत से बेलचा से प्रहार कर दिया। तभी कुछ लोग अपने हाथ में तमंचा लेकर आ गए तो वह जान बचाकर वहां से भाग गए। उन लोगों ने ग्राम पंचायत की ओर से बनवाए जा रहे स्नानघर की बाउंड्री को तोड़ लिया। वारदात की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन पुलिस एक घंटे बाद पहुंची। इधर, निजी जमीन पर सड़क निर्माण का काम चलता रहा।
विज्ञापन

उधर घायल आनंद शुक्ला को 100 शैया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उनको प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल तिर्वा के लिए रेफर कर दिया गया। इस पूरे मामले में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिया शाक्य के पति ओमकार शाक्य ने मारपीट और हमला की बात से साफ इंकार किया है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत की सड़क का निर्माण कराया गया है। जिस जमीन पर जमीन हुआ है, उस जमीन पर निर्मित दीवार को पहले भी तहसीलदार ने तुड़वाया था। 20-25 साल पहले से खड़ंजा पड़ा हुआ था, उसी पर सड़क निर्माण हुआ है। मारपीट की कोई वारदात नहीं हुई है। स्नानघर की एक दीवाल को इसलिए तोड़ा गया कि वह सड़क के आड़े आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
किसी भी तरह की अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जिन लोगों ने कानून को अपने हाथों में लिया है, जांच कर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
दीपक दुबे, सीओ छिबरामऊ इनसेट
----------------------
20सीएचबीपी59- हमले में घायल आनंद शुक्ला। संवाद
टपकता रहा खून पर पुलिस ने दो घंटे तक नहीं दी मजरूबी चिट्ठी
ग्राम कल्यानपुर में जानलेवा हमले में घायल हुआ आनंद शुक्ला अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचा। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। उसके सिर से खून टपकता रहा लेकिन ड्यूटी पर मौजूद धर्मेंद्र मिश्रा ने उसे दो घंटे बाद मजरूबी चिट्ठी नहीं दी। वह लगातार उच्चाधिकारियों का आदेश न मिलने की दुहाई देते रहे।
---------------
निजी जमीन पर बन गई सड़क, अफसरों ने नहीं रिसीव किए फोन
कल्यानपुर गांव में जिला पंचायत अध्यक्ष पति ओमकार शाक्य की मौजूदगी में निजी जमीन पर सड़क का निर्माण करा दिया गया। सड़क निर्माण के दौरान अफसरों ने फोन रिसीव नहीं किए।
इनसेट
महिला प्रधान ने जिपं अध्यक्ष के पति से बताया जान का खतरा, वीडियो वायर
20सीएचबीपी60-ग्राम प्रधान प्रतिभा मिश्रा। संवाद कल्यानपुर में निर्माणाधीन स्नानघर की बाउंड्री तोड़े जाने के बाद महिला प्रधान प्रतिभा मिश्रा का कहना है कि कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। जब तालाब बनवाया तो उसके कॉलम तोड़ दिए गए। शुक्रवार को जिपं अध्यक्ष प्रिया शाक्य के पति ओमकार शाक्य के साथ बड़ी संख्या में आए लोगों ने हमला कर दिया और उनको जान से मारने की धमकी दी। जिससे वह बुरी तरह से घबरा गईं और अपने घर में घुस गईं। बताया कि उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष के पति ओमकार शाक्य से जान का खतरा है। यदि यही हालात रहे तो वह गांव छोड़ने को मजबूर हो जाएंगी। इस समय महिला प्रधान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

------------------
विवादित जमीन को एसडीएम ने भी माना था निजी
कल्यानपुर गांव में गिरजेश शुक्ला की निजी जमीन पर जिला पंचायत ने जिस सड़क का निर्माण कराया है, इसी जमीन पर लेखपाल ने उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता की धारा 133 की कार्रवाई उप जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय ने गिरजेश शुक्ला के खिलाफ की थी। साक्ष्य के अभाव में 31 मई 2023 को यह कार्रवाई समाप्त कर दी गई थी। एसडीएम अशोक कुमार ने राजस्व निरीक्षक को निर्देश दिया गया कि गिरजेश शुक्ला की निजी भूमि पर किए जा रहे निर्माण कार्य में कोई हस्तक्षेप न होने दें। इसके साथ ही मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाल को निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed