फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of youth returned from Delhi found hanging on noose

Kannauj News: फंदे पर झूलता मिला दिल्ली से लौटे युवक का शव

Tue, 28 Mar 2023 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 28 Mar 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth returned from Delhi found hanging on noose
छिबरामऊ। दिल्ली से लौटे युवक का शव उसके खाली मकान के बरामदे में फंदे पर लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाया। परिजनों का दिल्ली से लौटने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला त्रिपाठी नगर निवासी सुरेश चौहान पिछले कई साल पहले परिवार के साथ दिल्ली चले गए थे। यहां मकान किराए पर दे गए थे। सुरेश का पुत्र विवेक चौहान (23) दिल्ली में कार चलाता था। सोमवार को विवेक छिबरामऊ आया था। मंगलवार को जब विवेक ने रिजनों से संपर्क नहीं किया तो सुरेश ने उसे फोन किया, लेकिन कई बार प्रयास करने के बाद भी जब फोन नहीं उठा तो पड़ोसी को फोन किया। पड़ोसी ने छत से जाकर घर में देखा तो बरामदे में उसे अंगौछे से फंदे पर लटकते देख उसके होश उड़ गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को फंदे से नीचे उतरवाया। युवक के फांसी लगाने की जानकारी होने पर परिजन दिल्ली से रवाना हो गए थे। कोतवाल संतोष कुशवाहा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed