फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of youth found near the track, accused of murder

Kannauj News: ट्रैक के पास मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

Wed, 13 Nov 2024 12:29 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found near the track, accused of murder
कन्नौज। रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पिता ने बेटी के चचिया ससुर के खिलाफ पुत्र की हत्या करने की तहरीर दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पुलिस इस घटना को आत्महत्या मान रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सदर कोतवाली की चौकी मानीमऊ में एक ढाबे के सामने मंगलवार की सुबह रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवक की जेब से आधार कार्ड मिला। उसमें कानपुर देहात थाना रसूलाबाद गांव रतनपुर निवासी अमित (22) नाम लिखा था। पुलिस ने रसूलाबाद थाने के माध्यम से पिता नत्थू को पुत्र के ट्रेन की चपेट में आने की सूचना दी। नत्थू, पत्नी राजेश्वरी, पुत्री राधा, शारदा, लक्ष्मी, प्रीति के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

इकलौते पुत्र की मौत पर परिजन रोने पीटने लगे। पिता ने आरोप लगाया कि बेटी की शादी थाना अरौल के गांव अंकिन निवासी युवक के साथ हुई थी। दामाद की कुछ माह बाद मौत हो गई। पुत्री मायके में आकर रहने लगी। पुत्री का चचिया ससुर उस पर गलत निगाह रखता था। वह पुत्री को साथ रखना चाहता था। बेटे अमित ने इसका विरोध किया था। इसके चलते चचिया ससुर रंजिश मानने लगा। 11 नवंबर को पुत्र को चचिया ससुर ने फोन करके बुलाया। बेटी के चचिया ससुर ने ही पुत्र की हत्या करके शव को रेलवे ट्रैक के किनारे पर फेंक दिया। पिता ने बेटी के चचिया ससुर के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मानीमऊ चौकी इंचार्ज शेखर सैनी ने बताया कि युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। परिजन हत्या का आरोप लगा रहे है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे ने बताया कि रेलवे लाइन के किनारे युवक की बाइक भी मिली है। तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed