फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Aradhya tops in painting; Harsh excels in speech.

Kannauj News: चित्रकला में आराध्या, भाषण में हर्ष अव्वल

Fri, 02 Oct 2026 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
Aradhya tops in painting; Harsh excels in speech.
गुरसहायगंज। सराय प्रयाग स्थित विमला देवी बृजमोहन सिंह इंटर कॉलेज में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता हुई। भाषण प्रतियोगिता में हर्ष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में आराध्या सिंह ने प्रथम तथा प्रियंका ने द्वितीय स्थान हासिल किया। इस दौरान सेवा पखवाड़ा के तहत विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। विद्यार्थियों ने अभियान में उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन मेरा भारत ब्लॉक वालंटियर विकास कुमार, गोल्डी, आदित्य एवं पलक ने विद्यालय के प्रधानाचार्य सुरेश कुमार के सहयोग से कराया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न विषयों पर आकर्षक चित्र बनाए। वहीं भाषण प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वच्छता, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। आयोजकों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर रोहित कटियार, कैलाश चंद्र, दलपत सिंह, सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed