फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Ratanpur feeder's power supply is off for four days.

Kannauj News: चार दिन से रतनपुर फीडर की बत्ती गुल

Fri, 02 Oct 2026 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Ratanpur feeder's power supply is off for four days.
सिकंदरपुर। विद्युत उपकेंद्र सिकंदरपुर से रतनपुर फीडर की बिजली आपूर्ति चार दिनों से बाधित है। इससे किसानों में रोष है। किसानों ने विद्युत निगम के खिलाफ शुक्रवार को प्रदर्शन कर जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि पहले ही अधिक बारिश से फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। अब बिजली आपूर्ति ठप होने से जो फसल बची है, वह भी सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई है। किसानों के अनुसार 100 बीघा धनिया और 40 बीघा धान की फसल प्रभावित हो रही है। एसडीओ संजय कुमार ने बताया कि पांच केवीए का ट्रांसफार्मर फुंक गया है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दो दिन में नया ट्रांसफार्मर आने की उम्मीद है, जिसके बाद विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। किसान बड़े लला दुबे, ददुआ शुक्ला, मंतोष शुक्ला, सोनू, विनोद राठौड़, महेश शाक्य आदि जल्द आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed