{"_id":"638f7ef3168e4b312d749be9","slug":"dead-body-of-youth-found-in-suspicious-condition-fear-of-murder-kannauj-news-knp732120357","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
तिर्वा। खेतों में काम करते समय दो दोस्तो के साथ बाइक से घूमने निकले युवक का संदिग्ध हालात में शव पड़ा मिला। परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू की है।
कोतवाली क्षेत्र के बलनपुर गांव निवासी सनोज पाल (26) मंगलवार की सुबह खेतों पर काम कर रहा था। इस दौरान खेत पर बाइक से गांव के दोस्त पहुंच गए। वहां से दोस्तों के साथ बाइक पर बैठकर पर घूमने चला गया। शाम तक घर न पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की।
इस दौरान गांव के बाहर ईंट भट्ठे के पास उसका शव पड़ा मिला। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले। पिता वासुदेव पाल ने दोस्तों पर गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मामले की जानकारी मिलते ही सीओ शिव प्रताप सिंह और कोतवाली प्रभारी महेश वीर सिंह पहुंच गए। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देते हुए शांत कराया। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।