फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of young man found hanging

Kannauj News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Sun, 26 Feb 2023 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Feb 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dead body of young man found hanging
तिर्वा। संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव घर में ही फंदे पर लटकता मिला। इससे परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने युवक का पोस्टमार्टम कराने से इंकार करते हुए लिखित सूचना दी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के कमलेपुर्वा गांव निवासी जगमोहन (35) शनिवार की रात में खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। कुछ समय बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का शव फंदे से लटका देखा तो वह चीख पड़ी। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। परिजनों ने पुलिस को लिखित सूचना देकर पोस्टमार्टम न कराने की मांग की। पुलिस ने गणमान्य लोगों के बीच पंचनामा भरवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। कोतवाल महेशवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने कोई भी कानूनी कारवाई करने से मना कर दिया।इसलिए शव को पंचनामा कर उन्हें सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed