फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of married woman found hanging, accused of murder

Kannauj News: फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हत्या का आरोप

Tue, 14 Mar 2023 11:10 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Tue, 14 Mar 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
Dead body of married woman found hanging, accused of murder
विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। घर के दूसरे कमरे में आग भी लगी हुई थी। मायके पक्ष ने विवाहिता की हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाकर हंगामा किया। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम रुद्रपुर निवासी हरिओम के घर से मंगलवार की सुबह लोगों ने जब धुंआ उठता देखा तो सूचना पुलिस को दी। जानकारी पाकर थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह मौके पर पहुंच गए। घर के एक कमरे में अनिरुद्ध की पत्नी रुचि (28) का शव फंदे पर लटका हुआ मिला। घर के दूसरे कमरे में आग लगी हुई थी। ससुरालीजन घर से फरार थे। जानकारी पाकर रुचि के पिता कानपुर देहात के रसूलाबाद तहसील के ग्राम कठारा निवासी राकेश भी परिजनों के साथ मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि बेटी की शादी दो साल पहले हुई थी। शादी के बाद से अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये व बोेलेरो की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजनों ने रुचि को फंदा बनाकर लटका दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष किशन पाल सिंह ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। फरार ससुरालीजनों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हुई हैं।
विज्ञापन


वारदात के बाद मौके पर पहुंच गए किसान नेता
क्षेत्र के रुद्रपुर गांव में विवाहिता की मौत की जानकारी पाकर भारतीय किसान यूनियन (कृष्णा) के प्रदेश अध्यक्ष गौरव यादव संगठन के पदाधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि मृतका के शरीर पर चोटों के निशान हैं। उन्होंने बताया कि उनका संगठन ससुरालजनों के खिलाफ कार्रवाई कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed