{"_id":"66ef2b0f768326665c087a96","slug":"dead-body-of-bus-driver-found-hanging-from-noose-kannauj-news-c-214-1-knj1005-118855-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: फंदे से लटकता मिला बस चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: फंदे से लटकता मिला बस चालक का शव
विज्ञापन
इंदरगढ़ (तिर्वा)। गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बाग में एक पेड़ पर बस चालक का शव लटकता मिला। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के नई बस्ती गांव निवासी राकेश (55) प्राइवेट स्कूल की बस चलाते थे। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात राकेश बिना बताए घर से निकल गए थे। काफी देर तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।
शनिवार की सुबह गांव से करीब एक किलोमीटर दूर बाग में रस्सी से राकेश का शव फंदे पर लटका मिला। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और सभी मौके पर पहुंच गए। राकेश के परिवार में पत्नी के अलावा चार बेटी और तीन बेटे हैं। थाना प्रभारी पारुल चौधरी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।