फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a young man found lying in the bushes

Kannauj News: झाड़ियों में पड़ा मिला युवक का शव

Fri, 23 Feb 2024 01:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज
संवाद न्यूज एजेंसी, कन्नौज Updated Fri, 23 Feb 2024 01:40 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found lying in the bushes
तालग्राम। गधैइया ऊसर से रनवा मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे झाड़ियों में शव पड़ा मिला। शव मिलने की जानकारी पर क्षेत्र में खलबली मच गई। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों से युवक की शिनाख्त कराकर परिजनों को जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


गधैइया ऊसर से रनवा गांव जाने वाले मार्ग पर राहगीरों ने सड़क के किनारे झाड़ियों में युवक का शव पड़ा देखा। जानकारी पर वहां ग्रामीणों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर थाना प्रभारी देवेश कुमार पाल व चौकी प्रभारी बेहटा किशनवीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों से युवक की पहचान कराई और परिजनों को घटना की जानकारी दी। बमरौली गांव निवासी कमलेश ने शव की पहचान अपने भाई संतोष कुमार यादव (43) के रूप में की। कमलेश ने बताया कि भाई दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते थे। दीपावली में घर आए थे और तब से गांव में ही थे। भाई शराब के आदी थे और सुबह घर से निकलते और देर रात में वापस आते थे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह घर से निकले और वापस नहीं आए। सुबह झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह लोग मौके पर पहुंचे। संतोष चार भाइयों में सबसे बड़े और अविवाहित थे। थाना प्रभारी ने बताया कि जांच में पता चला है कि युवक नशे का आदी था। प्रथम दृष्टया नशे में गिरने और रात भर पड़े रहने के कारण मौत होने की आशंका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed