फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dead body of a farmer missing for three days found lying in the field

Kannauj News: तीन दिन से लापता किसान का खेत में पड़ा मिला शव

Fri, 20 Sep 2024 04:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Dead body of a farmer missing for three days found lying in the field
छिबरामऊ। जानवरों के लिए घास लेने के लिए निकले किसान का शव तीसरे दिन गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन


छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हाथिन निवासी रामरतन शंखवार (65) खेतीबाड़ी करते थे। परिजनों ने बताया कि 17 सितंबर की दोपहर 12 बजे रामरतन घर से घास लेने के लिए खेतों की ओर जाने की बात कहकर गए थे। घर वापस न लौटने पर परिजनों ने इधर उधर तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार को गांव के ही कुछ बच्चे जानवर चराने के लिए ले जा रहे थे। तभी पूर्व प्रधान विनोद ठाकुर के खेत में शव पड़ा देखा।
विज्ञापन

शव मिलने की जानकारी होने पर रामरतन के परिजन मौके पर पहुंच गए और शव की शिनाख्त की। सूचना पर कोतवाल सचिन कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मौके से कीटनाशक दवा की एक शीशी बरामद की। कोतवाल ने बताया कि बारिश के कारण खेत में पानी भरने के कारण शव किसी को नहीं दिखा होगा, जब पानी सूखा तब शव दिखाई पड़ गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed