फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   Dbockr candidate jailed

मतगणना केंद्र से प्रत्याशी को दबोचकर जेल भेजा

Mon, 02 Nov 2015 12:02 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज
ब्यूूराे/अमर उजाला, कन्नौज Updated Mon, 02 Nov 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
Dbockr candidate jailed

सदर कोतवाली पुलिस ने मंडी समिति में बनी सदर ब्लाक

विज्ञापन
क्षेत्र की मतगणना स्थल के अंदर से चार मुकदमों में वांछित जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इस दौरान पुलिस कस्टडी से मौका मिलते ही भागने पर उन्हें दौड़ाकर पकड़ने के बाद जमकर पिटाई भी की गई।

कोतवाल भुल्लन यादव ने बताया कि पूर्व डीडीसी और वार्ड दो से जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी नेम सिंह यादव पुत्र रामपाल निवासी बछुइया के खिलाफ चार मुकदमे दर्ज हैं। नेम सिंह ने कई महीने पूर्व सदर पुलिस के ऊपर पथराव किया था। यही नहीं तिर्वा क्रासिंग के पास एक अभियुक्त को जबरन पुलिस पार्टी से छुड़ा लिया था।

ऐसा करके उन्होंने सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की थी, जिसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पंचायत चुनाव में उन्होंने मतदान केंद्र सलेमपुर में भाजयुमो जिलाध्यक्ष सौरभ कटियार के साथ मारपीट की थी। दूसरे दिन ओवरब्रिज पर पुन: मारपीट में भी नेम सिंह यादव को आरोपी बनाया गया था।

कुल चार मुकदमों में नेम सिंह वांछित चल रहे थे। कोतवाल के अनुसार, रविवार को नेम सिंह मतगणना स्थल के अंदर पहुंच गए। मतगणना के दौरान भी जमकर हंगामा करने लगे। इससे शांति व्यवस्था को खतरा उत्पन्न हो गया। सूचना पाकर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उनको दबोच लिया गया।

डीएम व एसपी भी इस दौरान मतगणना स्थल का भ्रमण करने पहुंचे। पुलिस कस्टडी से वह अचानक भाग खड़े हुए। इस पर सिपाहियों ने काफी दूर तक पीछा करने के बाद उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें जेल भेजने की कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed