{"_id":"685d974838ad264adb070454","slug":"daroga-snatches-rs-3-lakh-sp-orders-probe-kannauj-news-c-214-1-knj1007-133013-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj News: दरोगा ने तीन लाख हड़पे, एसपी ने दिए जांच के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj News: दरोगा ने तीन लाख हड़पे, एसपी ने दिए जांच के आदेश
विज्ञापन
कन्नौज। बेटी की शादी के लिए रखे तीन लाख रूपये दरोगा ने हड़प लिए। पीड़िता ने रूपये मांगे तो दरोगा ने जेल भेजने की धमकी दी। पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी दरोगा का तबादला इटावा जिले के लिए हो चुका है।
फिरोजाबाद सदर कोतवाली के जैन नगर खेड़ा जैन मंदिर निवासी मीरा देवी परिवार के साथ गुरुवार को एसपी कार्यालय पहुंचीं। उन्होंने एसपी विनोद कुमार से शिकायत कर बताया कि फिरोजाबाद के थाना नारखी के मुरली नगला निवासी वेद प्रकाश दरोगा के पद पर तैनात हैं। दरोगा की बहन रामश्री उर्फ कमलेश पत्नी राम मोहन उनकी पड़ोसी हैं। इससे दरोगा से भी जान-पहचान थी और घर पर आना-जाना था। 21 नवंबर 2019 को दरोगा वेद प्रकाश ने जरूरी काम से तीन लाख रुपये मांगे थे। बेटी रेनू की शादी के लिए घर में पांच लाख रुपये रखे थे। उसमें से तीन लाख रुपये वेद प्रकाश को दे दिए थे। दो माह पूर्व उसकी तैनाती कोतवाली तिर्वा में थी। जब वह रुपये मांगने पहुंचे, तो दारोगा ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी देते हुए भगा दिया। अब दरोगा का तबादला इटावा हो गया है।
एसपी ने इटावा में पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन दिया और कहा कि दोषी होने पर कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आरोपी दरोगा वेद प्रकाश ने बताया कि उन्होंने किसी से रुपये उधार नहीं लिए हैं, उनकी नौकरी लग गई है। इससे अब महिला झूठा आरोप लगाकर रुपये लेने का दबाव बना रही है। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी, यदि दरोगा दोषी है तो उस पर कार्रवाई होगी।