फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kannauj News ›   dard se karaah rahee garbhavatee ko nahin kiya bhartee

दर्द से कराह रही गर्भवती को नहीं किया भर्ती

Fri, 21 Feb 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
dard se karaah rahee garbhavatee ko nahin kiya bhartee
गर्भवती को स्ट्रेचर से महिला विंग में लेकर जाते परिजन। - फोटो : KANNAUJ
कन्नौज। प्रसव के लिए दर्द से कराह रही महिला को स्त्री रोग विशेषज्ञ ने नर्सिंग होम के लिए रेफर कर दिया। इसके पीछे प्रसव का समय काफी करीब और पहले से दो आपरेशन लगे होने से ऑपरेशन थियेटर में कोई टेबल खाली न होने का हवाला दिया। परिजन महिला को स्ट्रेचर से अस्पताल से बाहर ले जाने लगे। तभी सीएमएस राउंड करते महिला विंग पहुंच गए। मामले की जानकारी होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद महिला को जिला अस्पताल की ओटी में ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
विज्ञापन

रिजगिर गांव निवासी मेराज की पत्नी शमा परवीन को प्रसव पीड़ा होने पर आशा कार्यकर्ता गिरजा ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे महिला विंग में भर्ती कराया। चिकित्सक डॉ. पूर्णिमा सिंह ने परीक्षण किया। दोपहर करीब एक बजे डॉ. पूर्णिमा ने परिजनों को बुलाकर कहा कि ओटी में टेबल खाली नहीं है। इससे मरीज को नर्सिंग होम में भर्ती करा दें। परिवार के लोग शमा को नर्सिंग होम ले जाने लगे। तभी सीएमएस पहुंच गए। उन्हें शमा के परिजनों ने जानकारी दी। सीएमएस ने शमा को जिला अस्पताल की ओटी में भर्ती कराया। डॉ.मनप्रीत कौर ने प्रसव कराए जाने का प्रयास किया। सर्जन न होने के कारण डॉ. मनप्रीत ने कानपुर के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि महिला की हालत काफी गंभीर थी। बच्चा फंसा हुआ था। सर्जन की जरूरत पड़ सकती थी। सर्जन डॉ. योगेंद्र गुप्ता की ड्यूटी थी। वह नहीं आए। सर्जन से जवाब-तलब किया जाएगा। महिला की गंभीर हालत को देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
सीएमएस डॉ. यूसी चतुर्वेदी ने कहा कि किसी मरीज को नर्सिंग होम नहीं भेजा जा सकता। हालत गंभीर होने और व्यवस्थाएं न होने पर कानपुर के लिए रेफर किया जा सकता है। स्त्री रोग विशेषज्ञ ने प्रसूता के परिजनों को नर्सिंग होम ले जाने की सलाह दी। यह गलत है। इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।

मेडिकल टेक्नीशियन को भी नहीं बख्शा
कन्नौज। महिला विंग में प्रसव के लिए भर्ती शमा एंबुलेंस में एमटी (मेडिकल टेक्नीशियन) के पद पर कार्यरत हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ को शमा ने इसकी जानकारी भी दी। इसके बावजूद भी वह रेफर करने पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed